जन समस्याओं का समाधान और गौ- तस्करी पर रोक लगाना प्राथमिकता — पंकज सिंह

नवागत तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने पदभार किया ग्रहण

 

संभ्रात नागरिकों और दुर्गा पूजा समितियां के आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर त्योहार को कराएंगे सकुशल संपन्न- पंकज कुमार सिंह (थाना प्रभारी तिवारीपुर)

योगेन्द्र पाण्डेय  की रिपोर्ट

गोरखपुर। तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर के निर्देश पर मंगलवार की देर शाम को ही पदभार ग्रहण कर लिया था। मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले पंकज कुमार सिंह को डेढ़ वर्ष पूर्व सोनभद्र से गोरखपुर आए और एसएसपी ने उन्हें कैंपियरगंज थाना प्रभारी बनाया। क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पेशकार भी दी रहे। उनके कार्य कुशलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर ने उन्हें तिवारीपुर थाना का चार्ज दिया है हालांकि इससे पहले तिवारीपुर थाना प्रभारी रहे, सूरज सिंह को चिलुआताल थाने का थाना प्रभारी बनाया गया है।

मीडिया से बात करते हुए पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अभी फिलहाल पहली प्राथमिकता त्यौहार को सकुशल संपन्न करना है दुर्गा पूजा और दशहरा त्योहार को लेकर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों,दुर्गा पूजा समिति के साथ समन्वय स्थापित करके त्योहार को सकुशल संपन्न कराया जाएगा । शासन की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए आम जनमानस की समस्याओं का समाधान करना और गौ तस्करी पर रोक लगाना प्राथमिकता में शामिल होगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *