दुर्गा पूजा–दशहरा को लेकर पुलिस अलर्ट

 

योगेन्द्र पाण्डेय  की रिपोर्ट

गोरखपुर। दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि शहरी क्षेत्र में इस बार तकरीबन 1300 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए खास तैयारी की जा रही है।

एसपी सिटी ने बताया कि दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को थानों पर बुलाकर शांति बैठक कराई जा रही है। इसके साथ ही त्योहारों पर अशांति फैलाने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर उनकी सूची तैयार की जा रही है। जिन लोगों का पूर्व में विवाद और उपद्रव में नाम सामने आ चुका है, उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस बार सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के लिए ड्रोन कैमरों की मदद से जगह-जगह निगरानी की जाएगी। मूर्ति विसर्जन के दौरान निकलने वाले जुलूस के रूट का अधिकारी स्वयं निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि कहीं भी भीड़ के कारण जाम या किसी अन्य तरह की समस्या न हो

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *