उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
25/09/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि सरकार बनने के बाद उन्हें पिछले भ्रष्टाचार की स्पष्ट जानकारी कम समय में ही मिल गई है।
उन्होंने गुरुवार शाम राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार के मामले की आवश्यक जाँच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्की ने कहा, “मौजूदा सरकार को पिछले भ्रष्टाचार की स्पष्ट जानकारी कम समय में ही मिल गई है।
वह आवश्यक जाँच करेगी और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करेगी।”







