उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
01/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – फ़िलीपींस में मंगलवार रात आए भूकंप में कम से कम 69 लोगों की मौत हो गई है।
स्थानीय सुत्र के अनुसार, कई लोग इमारतें गिरने से मारे गए।
सुत्रो के अनुसार, फ़िलीपींस के सेबू प्रांत में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया।
स्थानीय अधिकारियों ने यह भी बताया कि भूकंप में सैकड़ों लोग घायल हुए हैं।
फ़िलीपीन ज्वालामुखी एवं भूकंप विज्ञान संस्थान के अनुसार, भूकंप के बाद से 600 से ज़्यादा झटके महसूस किए जा चुके हैं।
सेबू प्रांतीय सरकार ने पूरे प्रांत में आपातकाल की घोषणा कर दी है।







