पाकिस्तान के क्वेटा में बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत, 32 घायल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
30/09/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तान के क्वेटा शहर की एक व्यस्त सड़क पर मंगलवार दोपहर एक आत्मघाती बम विस्फोट हुआ।

पाकिस्तानी सुत्र के अनुसार, इस विस्फोट में 10 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए। मृतकों में चार आतंकवादी भी शामिल हैं।

क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद बलूच के अनुसार, अर्धसैनिक बल के मुख्यालय के पास विस्फोटकों से लदे एक वाहन में विस्फोट हुआ।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास के घरों की खिड़कियाँ टूट गईं और दीवारों में छेद हो गए।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा है कि इस घटना के पीछे भारत समर्थित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादी थे। भारत ने अभी तक इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

विस्फोट के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। क्वेटा शहर में धुएँ के बड़े-बड़े गुबार देखे गए।

सीसीटीवी फुटेज में विस्फोट के बाद एक व्यक्ति संघर्ष करता हुआ दिखाई दे रहा है। विस्फोट के बाद पार्किंग में खड़े वाहन चकनाचूर हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बलूचिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर के अनुसार, घायलों को सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

क्वेटा सिविल अस्पताल और बलूचिस्तान मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है।

सभी डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पतालों में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है।

उन्होंने कहा, “विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए।

हम शहीद के परिवार के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।”

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *