महाशक्ति स्वागत द्वार समिति ने असुरन पर प्रतिमाओं को किया गया पुरस्कृत

 

मंच पर दिखा गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल

मोहब्बत सबसे, नफरत किसी से नहीं, यही है इंसानियत का पैगाम-अशरफ अली(पूर्व पार्षद)

आई लव हिंदू आई लव मुस्लिम

गोरखपुर। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी के दिन असुरन चौक पर महाशक्ति स्वागत द्वार समिति द्वारा पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। असुरन चौक से गुजरने वाली ढाई सौ प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया गया और आयोजको को सम्मानित किया गया। असुरन चौक से एक से एक शानदार प्रतिमाओं का श्रद्धालुओं ने दर्शन किया यह प्रतिमाएं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से होकर असुरन चौक से गुजरती है ऐसे प्रतिमाओ को पुरस्कृत करने का काम महाशक्ति स्वागत द्वार समिति के पदाधिकारी द्वारा किया गया।
हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए पूर्व पार्षद अशरफ अली ने कहा कि जो इंसानियत को नहीं पहचानती उनका कोई धर्म मजहब नहीं होता है जो इंसान को इंसान ना समझे ऐसे लोगों को हम मैसेज देना चाहते हैं कि मोहब्बत सबसे, नफरत किसी से नहीं, आई लव हिंदू, आई लव मुस्लिम यही मेरा पैगाम है सबसे पहले इंसानियत है उसके बाद धर्म मजहब होता है क्योंकि जब एक बच्चा पैदा होता है तो उसका कोई धर्म मजहब नहीं होता है अगर वह हिंदू के यहां पैदा हुआ तो हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से पालन पोषण होता है और अगर वह मुस्लिम के घर पैदा हुआ तो वह मुस्लिम रीति रिवाज के हिसाब को सीखता है इसलिए सबसे पहले इंसानियत है फिर कोई धर्म और मजहब है।

शिवेंद्र पांडे ने कहा कि अशरफ भाई उनका पूरा परिवार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है वहीं धार्मिक आयोजनों में भी उनकी सहभागिता रहती है गंगा जमुनी तहजीब की यहां एक अच्छी तस्वीर दिखाई देती है धर्म के नाम पर राजनीति करने वालों से मेरा कहना है कि धर्म में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए लेकिन राजनीति में धर्म का पालन हो

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *