उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/10/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – शुक्रवार और शनिवार को लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ में मरने वालों की संख्या 52 तक पहुँच गई है।
नेपाल पुलिस द्वारा दी गई नवीनतम जानकारी के अनुसार, देश भर में मरने वालों की संख्या 52 तक पहुँच गई है।
जिनमें से कोशी प्रांत के ज़िलों में सबसे ज़्यादा मौतें हुई हैं।
अकेले इलम जिला में 37 लोगों की जान गई है। उदयपुर जिला में 2, खोटांग जिला में 2 और पंचथर जिला में 8 लोगों की जान गई है।
इसी तरह, रौतहट जिला में बाढ़ में 3 लोगों की जान गई है।







