परतावल (महराजगंज) कहते है जब युवा शक्ति को एक दिशा मिल जाती है तो इतिहास बनाने की सोच पाल लेते है। पनियरा विधान सभा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य/ हियुवा नेता काशीनाथ ने अपने प्रतिभा एवम अधिकारियों से संपर्क लाभ उठाया। निष्पक्ष पैरवी कर समाज के लिए बेहतर काम किया। पहला मामला मुश्लिम दिव्यांग बच्ची को जमीन का पट्टा नाम से दिला कर कब्जा दिलाया तथा दूसरे मामला वर्षो से पेंडिंग पट्टे की जमीन का गरीब को कब्जा दिलाया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र भिटौली के छपिया ग्राम पंचायत की मुश्लिम दिव्यांग लड़की साजरा खातून पुत्री मोहम्मद शकील की पैरवी कर दो डिसमिल जमीन का सरकारी पट्टा दिलवा दिया। आज उक्त विकलांग लड़की को अधिकारी की मौजूदगी में काशीनाथ द्वारा पट्टा की जमीन का पट्टा का कागजात दिया गया। जो जमीन साजरा खातून के नाम से पट्टा हुआ है, उसके मुताबिक छपिया की खाली सरकारी जमीन का जो भूखंड सौपा गया पूरब रामप्रीत का मकान,उत्तर में नबीउल्लाह का मकान, दक्षिण में इंटर लॉकिंग, तथा पश्चिम सरकारी जमीन है। जमीन का पट्टा पाकर दिव्यांग के चेहरे पर खुशी की झलक देखी गई।
दूसरा मामला थाना भिटौली के ग्राम बलुआ श्रीपति देवी पत्नी लालजी कनौजिया का मामल है। सन 1998 में पट्टा तो हुआ लेकिन न कागजात मिला न ही कब्जा। पटटा आज तक नहीं मिला था कब्जे के लिए दौड़ता रहा लेकिन न्याय नही मिल पा रहा था। जब यह मामला पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ के संज्ञान में आया तो उनके द्वारा जिलाधिकारी महराजगंज के संज्ञान में लाया गया। निष्पक्ष पैरवी का नतीजा रहा कि तहसीलदार सदर पंकज कुमार शाही एवं नायब तहसीलदार सदर विवेकानंद श्रीवास्तव , कानूनगो अनिल कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष भिटौली मदन मोहन मिश्रा और कई लेखपलों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर श्रीपति देवी पत्नी लाल जी कनौजिया को पट्टे का आज कब्जा दिला ।
श्रीपति देवी और साजरा खातून के परिजनों ने काशीनाथ के आभार जताया कि उनके हस्तक्षेप से न सिर्फ पट्टा मिला बल्कि कब्जा भी मिल गया।







