महराजगंज जनपद में अबैद्य चिकित्सालयो पर मंडराया संकट डी एम ने गठित की जांच कमेटी

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद में संचालित हो रहे प्राइवेट चिकित्सालय पैथालोजी एक्स रे एवम अल्ट्रासाउंड सेन्टरों के मानकों के अनुरूप संचालन को सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री सन्तोष शर्मा द्वारा तहसीलवार जाँच दलों का गठन किया गया हैं
जिलाधिकारी ने बताया कि जांच दलों में सम्बंधित तहसील के उप जिलाधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा नामित अधिकारी अधीक्षक / प्रभारी चिकित्साधिकारी एवम निरीक्षक / थानाध्यक्ष सम्मिलित किये गए है
जाँच टीमो को निर्देश दिए गए है कि अपने आवंटित क्षेत्र में सभी निजी अस्पतालों की विस्तृत जांच कर एक सप्ताह के अन्दर सुस्पष्ट जाँच आख्या प्रस्तुत करें
साथ ही यदि कहि अबैद्य या अपंजीकृत अस्पताल पैथालोजी एक्स रे अथवा अल्ट्रासाउंड केन्द्र संचालित पाया जाता हैं तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कर तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए
जिलाधिकारी ने कहा कि विगत दिनों प्राप्त शिकायतों के आधार पर अबैद्य रूप से संचालित केन्द्रों की सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाये जिसके परिणामस्वरूप यह जाँच समित गठित की गयी हैं
स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरीक्षण कार्य हेतु निम्न अधिकारियों को नामित किया गया हैं :–
परतावल पनियरा व सदर क्षेत्र अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजेश द्विबेदी एवम उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीर विक्रम लक्ष्मीपुर व रतनपुर क्षेत्र अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ उमेश चंद्रा एवम डॉ अंग्रेश सिंह
फरेन्दा बृजमनगंज व धानी क्षेत्र अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नवनाथ रॉय एवम उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नीरज लाल
निचलौल सिसवा घुघली व मिठौरा क्षेत्र अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विरेन्द्र आर्या एवम उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अखिलेश यादव
प्रशासन ने स्पस्ट किया हैं कि मानकविहीन एवम अपंजीकृत चिकित्सा संस्थानों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी और जनता को सुरक्षित एवम गुड़बत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *