योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के विकास खण्ड परतावल में पंचायत सचिव संघ की आपात बैठक संघ के अध्यक्ष राकेश कृष्ण तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में खण्ड विकास अधिकारी पर द्वेषपूर्ण और पक्षपातपूर्ण कार्यवाही का आरोप लगाया गया सचिवों ने बताया कि बीडीओ ने रामपुर-चकिया की जांच को लेकर एक विशेष सचिव को निशाना बनाया है सचिवों ने दिवंगत सचिव देवेंद्र यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया और कहा कि दबावपूर्ण माहौल कर्मचारियों के लिए मानसिक रूप से घातक है इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्याओं के समाधान तक सभी सचिव व्हाट्सएप ग्रुपों और सरकारी बैठकों से सविनय पृथक रहेंगे अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों में सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध ही विकास का आधार हैं







