योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के विकास खंड पनियरा के नरकटहॉ मण्डल के ग्रामसभा रामपुर के रामरतन पीजी कालेज में एकत्रीकरण एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड संचालक रामचन्द्र जी ने किया कार्यक्रम आयोजन के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक श्रीमान विनय जी रहे कार्यक्रम में अतिथि परिचय खण्ड कार्यवाहक दीपक त्रिपाठी ने कराया जिलाध्यक्ष विनय ने उन्होंने सम्बोधन में कहा कि समाज में स्वाभाविक सामर्थ का जागरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल लक्ष्य है स्वाभाविक सामर्थ जागरण से समाज की अनेक समस्याएं स्वतःसमाप्त हो जाती है। देश के नागरिकों में राष्ट्रहित की भावना जागृत हो जाए और वह स्वाभाविक सामर्थ में बदल जाए तो देश पुनःसोने की चिड़िया बन जाएगा श्री विनय ने यह भी कहा कि
वर्ष 1940 में इंग्लैंड विश्व युद्ध में हार गया था ,प्रतिदिन बमबारी होने के कारण, मकान नष्ट होते थे, जनता गड्ढे में सोती थी, किसी ने आत्मसमर्पण नहीं किया। संपूर्ण समाज ने पूरी शक्ति लगाकर साहस दृढ़ निश्चय, परिश्रम से 1945 में विश्व युद्ध जीत लिया। वर्ष 1925 से देश में संघ इसी तरह के जागरण के लिए संकल्पित है 100 वर्षों की यात्रा में प्रखर राष्ट्रीय चेतना से आज परिवर्तन दिखाई दे रहा है। संघ का मूल कार्य शाखा है शाखा में व्यक्ति निर्माण ,व्यक्ति निर्माण से समाज निर्माण के साथ देश का निर्माण हो रहा हैं
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचार प्रमुख जीवेश,खण्ड कार्यवाहक दिपक ,सह खण्ड कार्यवाहक योगेन्द्र ,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,अशोक ,हेमन्त,मनोज अरविन्द ,अमन , अरविंद सिंह ,रामबचन जी, विनय,सुनील,पुष्पेंद्र,अरविंद ,रामकेश,अरुण,के साथ सैकड़ो स्वयं सेवक गण उपस्थित रहे







