महराजगंज जनपद में आज पंचायत इंटर कॉलेज परतावल में सांसद खेल स्पर्धा का भव्य उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ परतावल चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया एवं एडवोकेट अमन शांडिल्य द्वारा संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पूजन अर्चन के बाद मुख्य अतिथियो का आयोजक मंडल द्वारा माल्यार्पण एवं बैज लगाकर मोमेंटो देकर स्वागत किया गया।
चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया ने इस अवसर पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी एवं पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह एवं विद्यालय संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और खेलों के माध्यम से युवाओं को ऊर्जा और दिशा देने की बात कही।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डाक्टर दीनबंधु शुक्ल ने विद्यालय परिवार एवं प्रबन्ध समिति की ओर से सबका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक धीरेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी सिंह, नित्यानंद मिश्रा, खेल अध्यापक नवी अहमद, डाक्टर अंशुमान त्रिपाठी, दीपांकर पाण्डेय, अजीत श्रीवास्तव, महामंत्री अजय गौतम, दीपक सिंह, शिवम द्विवेदी, धीरज पासवान, दिलीप चौधरी, सूरज सिंह, देवीलाल, संदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।







