जिलाधिकारी ने पटाखा बाजार का किया कड़ा निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को दिया विशेष निर्देश

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, 17 अक्टूबर 2025:
दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी महराजगंज, श्री संतोष कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र स्थित जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज में संचालित पटाखा बाजार का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन प्रणाली, साफ-सफाई और दुकानों की स्थिति का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाजार में अग्निशमन यंत्र, बालू और पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी आकस्मिक घटना पर तुरंत नियंत्रण किया जा सके। नगर पालिका अधिकारी प्रांगण में साफ-सफाई और स्प्रे टैंकर की व्यवस्था के लिए निर्देशित किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी एक फायर टेंडर लगाने के आदेश दिए गए।

जिलाधिकारी ने पटाखा व्यापारियों से फायर एक्सटिंगयूजर चलवाकर देखा और दुकानों के आस-पास ज्वलनशील पदार्थों को दूर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि केवल अधिकृत कंपनियों के पटाखे ही बेचे जाएं और अवैध या अत्यधिक विस्फोटक पटाखों की बिक्री बिल्कुल न हो। दुकानों को निर्धारित मानकों के अनुसार ही स्थापित करने और विद्युत संयोजन सुरक्षित रखने के भी आदेश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस और अग्निशमन विभाग को नियमित निगरानी रखने और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने जनता से भी अपील की कि त्योहार के अवसर पर सावधानी बरतें और सुरक्षित ढंग से दीपावली मनाएं

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *