मिठाई एवम उपहार पाकर मलिन बस्ती वासियों के खिल गए चेहरे

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज, जनपद में  दीपावली के पावन अवसर पर जिलाधिकारी  संतोष कुमार शर्मा ने नेहरू नगर स्थित मलिन बस्ती पहुंचकर वहां के बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया

जिलाधिकारी महोदय ने बस्तीवासियों को मिठाई, दीपक, मोमबत्तियां एवं फुलझड़ियां वितरित कीं तथा सभी से आत्मीय संवाद करते हुए उनका हालचाल लिया। उन्होंने मौके पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बस्ती में साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति एवं विद्युत व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।
बच्चों से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने उन्हें पढ़ाई-लिखाई के प्रति प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही जीवन को प्रकाशमय बनाती है।

उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश देता है। समाज के हर वर्ग तक खुशियां पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है। प्रशासन का यह प्रयास है कि जिले में किसी भी परिवार या बस्ती की दीपावली फीकी न रहे।

बस्तीवासियों ने जिलाधिकारी के इस मानवीय पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली के अवसर पर जिले के मुखिया का हमारे बीच आना अत्यंत सराहनीय है। बच्चे भी मिठाई और फुलझड़ियां पाकर बेहद खुश नजर आए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन जब जनता के बीच रहकर कार्य करता है, तभी शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा का सार्थक क्रियान्वयन संभव होता है। मलिन बस्ती में दीपावली मनाने का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक यह संदेश देना है कि शासन और प्रशासन सदैव उनके साथ है और हर सुख-दुःख में तत्पर है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, एसडीएम सदर श्री जितेंद्र कुमार सहित स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

 

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *