कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के पनियरा ब्लॉक अंतर्गत ग्रामसभा मोहद्दीनपुर के निवासी रामनगीना के घर आग लगने से बहुत अधिक क्षति हुई। जिसकी सूचना पाकर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने वहां पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त किया एवं फ़ोन के माध्यम से नायब तहसीलदार सदर विवेक श्रीवास्तव से वार्ता कर गरीब परिवार जन के लिए हर संभव मदद की दिशा निर्देश दिया।
उक्त परिजनों की आर्थिक स्थिति देखकर निर्भय सिंह ने, गुप्त आर्थिक सहायता भी किया।
इस दौरान साथ में अष्टभुजा अग्रहरि, रूपेश शर्मा, गजेंद्र सिंह, गणेश पाण्डेय, ज्वालेश्वर सिंह, मीडिया सलाहकार कौशल श्रीवास्तव सहित अन्य रहें।







