योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट
महराजगंज जनपद के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवम पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने थाना श्यामदेउरवा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, हवालात, महिला सहायता डेस्क, सीसीटीवी कक्ष और शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी ली।
डीएम ने दिए आदर्श थाना बनाने के निर्देश
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने थाना परिसर में साफ-सफाई, अनुशासन और कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों से आह्वान किया कि वे थाने को आदर्श थाना बनाने की दिशा में कार्य करें।
एसपी ने बीट पुलिसिंग पर दिया जोर
पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बीट पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्होंने रात्रि गश्त को नियमित रूप से और सख्ती से संचालित करने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह समेत थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे







