डी एम एवम एस पी ने बैकुंठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण दिया आवश्यक दिशा निर्देश

 

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के थानां घुघली में आगामी छठ पूजा पर्व के अवसर पर जनपद के बैकुंठी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दृष्टिगत सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी संताेष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना द्वारा आज संयुक्त रूप से ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को घाटों की स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को सतर्क दृष्टि बनाए रखने, गश्त व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए।

 

दोनों अधिकारियों ने अपील की कि श्रद्धालु पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *