पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ सऊदी अरब पहुँचे

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/10/2025

काठमाण्डौ,नेपाल – पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ सऊदी अरब पहुँच गए हैं।

वे फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव (FII) के नौवें सम्मेलन में भाग लेने के लिए एक पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब पहुँचे हैं।

रियाद के किंग खालिद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शरीफ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने के लिए उप-राज्यपाल प्रिंस मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन अब्दुलअज़ीज़, पाकिस्तान में सऊदी अरब के राजदूत नवाफ बिन सईद अल-मलिकी और सऊदी अरब में पाकिस्तान के राजदूत अहमद फारूक हवाई अड्डे पर पहुँचे।

प्रधानमंत्री शरीफ के सचिवालय के अनुसार, सऊदी अरब पहुँचे उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार शामिल हैं।

सुत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अन्य विश्व नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

सुत्रो की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी क्राउन प्रिंस के साथ द्विपक्षीय बैठक में व्यापार, निवेश, ऊर्जा और आवश्यक संसाधनों के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।

पाकिस्तान और सऊदी अरब ने हाल ही में एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते में कहा गया है कि किसी भी देश पर हमला दोनों देशों पर हमला माना जाएगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *