उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
04/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – सोमवार सुबह तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-ट्रक की टक्कर में 19 लोगों की मौत हो गई।
सुत्रो के अनुसार, साइबराबाद कमिश्नरेट के एक पुलिस अधिकारी ने मौतों की पुष्टि की।
यह दुर्घटना सोमवार सुबह रंगारेड्डी के चेवेला पुलिस स्टेशन के खानपुर गेट के पास हुई।
सुत्रो के अनुसार, तेलंगाना सरकार द्वारा संचालित टीजीएसआरटीसी की एक बस एक ट्रक से टकरा गई।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सड़क दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, उन्होंने अधिकारियों को बचाव और राहत अभियान शुरू करने का निर्देश दिया है।







