उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – अमेरिका के केंटकी स्थित लुइसविले हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय यूपीएस का एक मालवाहक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारण विमान में आग लग गई। सुत्र की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। ग्यारह अन्य का इलाज चल रहा है और कुछ लोगों की हालत अज्ञात है।
विमान से आग की लपटें दूर से देखी गईं। बताया जा रहा है कि विमान में लगभग 38,000 गैलन ईंधन भरा हुआ था। दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, जिससे आस-पास के व्यवसायों को नुकसान पहुँचा।
एयरलाइन कंपनी यूपीएस ने कहा कि विमान में चालक दल के तीन सदस्य सवार थे।







