वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में खेत में निकला अजगर, दहशत में नगरवासी

 

परतावल संवाददाता।
महराजगंज  जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 8 छत्रपति शिवाजी नगर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय निवासी काशी गुप्ता के खेत में एक विशालकाय अजगर सर्प दिखाई दिया। अचानक खेत में अजगर देखने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

वार्ड निवासी राकेश गुप्ता पुत्र काशी गुप्ता ने तत्काल फोन के माध्यम से रेस्क्यू विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम — महेंद्र कुमार और मिश्री लाल यादव मौके पर पहुंची और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

वन विभाग की टीम ने बताया कि पकड़े गए अजगर को पनियरा जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ा जाएगा।
इस घटना के बाद से नगरवासियों में राहत की सांस तो ली, लेकिन खेतों में अजगर मिलने से लोग अब भी सतर्क बने हुए हैं।

📸 (स्थानीयों के अनुसार, यह अजगर करीब 8 से 10 फीट लंबा बताया जा रहा है।)

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *