चुनाव से पहले काले धन की बड़ी खेप पकड़ी गई

 

गोरखपुर जीआरपी ने वैशाली एक्सप्रेस से पकड़ा युवक, एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद, आयकर विभाग जांच में जुटा*

गोरखपुर। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गोरखपुर जीआरपी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुरुवार देर रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी टीम ने नियमित चेकिंग के दौरान वैशाली एक्सप्रेस से एक युवक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद की गई। बताया जा रहा है कि युवक इन रुपयों को बिहार के मोकामा ले जाने की फिराक में था।

जानकारी के अनुसार, चुनावों के मद्देनज़र रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इसी क्रम में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम वैशाली एक्सप्रेस में चेकिंग कर रही थी। जब ट्रेन के एसी कोच के पास टीम पहुंची, तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में नज़र आया। शक के आधार पर जब उसके बैग की तलाशी ली गई, तो उसमें से नोटों के कई बंडल बरामद हुए। जब्त की गई रकम की गिनती करने पर वह करीब एक करोड़ रुपये निकली।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मुकुंद माधव, निवासी मोकामा, जिला पटना (बिहार) बताया है। उसने बताया कि वह नकदी लेकर किसी परिचित के कहने पर यात्रा कर रहा था, लेकिन रकम के स्रोत और गंतव्य के बारे में वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका। जीआरपी अधिकारियों को शक है कि यह रकम हवाला कारोबार से जुड़ी हो सकती है और इसे बिहार चुनाव में काले धन के रूप में इस्तेमाल किए जाने की योजना थी।

रेलवे क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनोद कुमार सिंह ने बताया कि,
“एसी लॉन्च के पास चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये नकद के साथ बिहार के मोकामा निवासी मुकुंद माधव को पकड़ा गया है। युवक से जब इस नकदी के स्रोत के बारे में पूछा गया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए बरामद रकम को सीज कर दिया गया है और आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।”

सूत्रों के अनुसार, जीआरपी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी रकम किसके लिए भेजी जा रही थी और यह कहां से आई। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि यह रकम हवाला के जरिए ले जाई जा रही थी। आयकर विभाग और अन्य खुफिया एजेंसियों को इस मामले की विस्तृत जांच के लिए शामिल कर लिया गया है।

गोरखपुर जीआरपी के इस अभियान को आगामी चुनावों के दौरान काले धन के प्रवाह पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। फिलहाल युवक से पूछताछ जारी है और उसके मोबाइल फोन व संपर्क सूत्रों की भी गहराई से जांच की जा रही है।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *