उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल की सीमा से सटे भारत के बिहार राज्य में दूसरे चरण का मतदान जारी है।
दूसरे चरण के तहत बिहार के 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है।
सुत्रो के अनुसार, बिहार विधानसभा के दूसरे चरण के मतदान के तहत मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 60.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी विवरण के अनुसार, सबसे अधिक मतदान किशनगंज में हुआ। किशनगंज में 66.10 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी प्रकार, सबसे कम मतदान नवादा में 53.17 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दोपहर तक 20 में से 12 जिलों में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था।
पहले चरण में 121 सीटों पर सबसे अधिक मतदान हुआ था।
मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में सत्तारूढ़ एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को एक ‘एक्स-फैक्टर’ के रूप में देखा जा रहा है जो कुछ क्षेत्रों में नतीजों को प्रभावित कर सकता है।
इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम भी सीमांचल क्षेत्र में सक्रिय है, जहाँ मुस्लिम और दलित मतदाताओं का प्रभाव निर्णायक माना जाता है।
दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।







