परतवाल ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत बैठक सम्पन्न, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

कौशल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के ब्लॉक परतावल के सभागार में सोमवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परतवाल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने की। बैठक में सभी क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे और उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य शमसाद आलम, ब्लॉक के बीडीवो, एडिओ, सचिव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा ने क्षेत्र के विकास, जनसुविधाओं और विभिन्न योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने का आग्रह किया।बैठक के दौरान कई प्रतिनिधियों ने सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा और उनके त्वरित समाधान की मांग की

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *