गीडा सेक्टर 15 स्थित रुंगटा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड (रिफाइन फैक्ट्री) में भीषण आग, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित भारी फोर्स मौके पर

 

गोरखपुर। आज शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र गीडा सेक्टर 15 में स्थित रुंगटा इंडस्ट्रियल प्राइवेट लिमिटेड (रिफाइन फैक्ट्री) में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घना काला धुआं आसमान में फैलता देख कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गोरखपुर दीपक मीणा, पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र, गीडा पुलिस फोर्स, दमकल विभाग की कई गाड़ियां और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जिलाधिकारी और एसपी उत्तर खुद राहत एवं बचाव कार्य की कमान संभाले हुए हैं।

फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने के लिए संघर्ष कर रही है। रिफाइन फैक्ट्री में अत्यधिक ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलती दिखी, जिसके चलते दमकल विभाग को अतिरिक्त फोर्स और पानी की टैंकर बुलाने पड़े। दमकल कर्मी कई दिशाओं से आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पुलिस ने फैक्ट्री के आसपास सुरक्षा घेरा बना दिया है और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए लोगों को दूर रखा जा रहा है।

अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन आग से भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री प्रबंधन से आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी ली जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण का खुलासा आग पूरी तरह काबू होने के बाद ही हो सकेगा।

जिला प्रशासन ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य जारी है और सभी टीमें सतर्कता के साथ अपना काम कर रही हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *