उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
23/11/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – उत्तरी और मध्य गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 22 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।
हमास के मेडिकल और सिविल डिफेंस अधिकारियों ने हमलों की पुष्टि की है।
सुत्र के मुताबिक, शनिवार को हुए कुछ हमलों में रिहायशी इलाके भी शामिल थे। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मारे गए लोगों में से एक हमास का सीनियर कमांडर था।
इजरायली सेना ने कहा कि गाजा में जिन इलाकों को निशाना बनाया गया, वे शनिवार की घटना से जुड़े थे।
सेना के मुताबिक, एक हथियारबंद आदमी येलो लाइन पार करके इजरायली कंट्रोल वाले इलाके में घुस गया और सैनिकों पर गोलियां चला दीं।
हालांकि, हमास ने इन आरोपों से इनकार किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर करीब छह हफ्ते पहले हुए सीजफायर समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
गाजा हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, सीजफायर लागू होने के बाद से इजरायली हमलों में 310 से ज़्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं।







