उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
05/12/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को हिंदू धर्म का धार्मिक ग्रंथ गीता गिफ्ट किया है।
मोदी ने गुरुवार को भारत के दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे पुतिन को रूसी भाषा में लिखी धार्मिक ग्रंथ गीता गिफ्ट की।
मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘मैंने राष्ट्रपति पुतिन को रूसी भाषा में लिखी गीता की एक कॉपी दी है। गीता की शिक्षाएं दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रेरित करेंगी।’
रूस के राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के दौरे पर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे।
जिस प्लेन में वे सवार थे, वह दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा।
भारत के प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे।
एयरपोर्ट पर फॉर्मल स्वागत के बाद, दोनों नेता एक ही गाड़ी में मोदी के घर पहुंचे।







