बेबी लैंड में भीषण आग,की सूचना पर पहुँची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर; SSP राज करन नय्यर की निगरानी में राहत कार्य जारी

 

गोरखपुर जनपद के शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोलघर स्थित बेबी लैंड शोरूम में सोमवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देखते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं।

एसएसपी ने बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। जांच टीम आग लगने का पता लगाने में जुटी है। आग वाले हिस्से में विशेष एक्ज़ॉस्टर लगाया गया है ताकि अंदर भरा धुआं तेजी से बाहर निकल सके और दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में आसानी हो।

फायर ब्रिगेड के अधिकारी और कर्मचारी लगातार आग बुझाने में जुटे हैं। मौके पर सीओ कैंट योगेन्द्र सिंह भी मौजूद हैं, जो अपने दल के साथ राहत कार्यों की रणनीति तैयार कर निर्देश दे रहे हैं। बेबी लैंड के ठीक ऊपर पंजाब एंड सिंध बैंक की शाखा स्थित है। आग उस दिशा में बढ़ती तो भारी वित्तीय नुकसान की आशंका थी, लेकिन दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को ऊपर बढ़ने से रोक लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार आग पर लगभग नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि दमकलकर्मी पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ शेष स्मोल्डरिंग पॉइंट्स को बुझाने में लगे हुए हैं।

वहीं, गोलघर क्षेत्र में भारी भीड़भाड़ और वाहनों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए एसपी ट्रैफिक राजकुमार पांडेय स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने टीम के साथ मिलकर ट्रैफिक को डायवर्ट कर आवागमन को सुचारू रखने में अहम भूमिका निभाई।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, और किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमें एहतियात के तौर पर पूरे परिसर की जांच कर रही हैं।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *