उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
11/12/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – थाईलैंड से मारिजुआना ला रहे एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम 22 साल का विशाल कुमार है। उसे त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अराइवल टनल से गिरफ्तार किया गया।
उसके पास से 1 kg 350 ग्राम मारिजुआना बरामद किया गया।
वह बुधवार रात को नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट से बैंकॉक से काठमाण्डौ आया था।
गिरफ्तार व्यक्ति को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, कोटेश्वर को सौंप दिया गया है।







