गोरखपुर पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, जवानों की फिटनेस और अनुशासन पर मुख्य फोकस

 

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आज 12 दिसम्बर 2025 को पुलिस अधीक्षक अपराध ने रिज़र्व पुलिस लाइन, गोरखपुर स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित शुक्रवार परेड का गहन निरीक्षण किया।

परेड के दौरान पुलिस कर्मियों तथा आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला आरक्षी प्रशिक्षुओं को शारीरिक व मानसिक रूप से सक्षम बनाए रखने हेतु रनिंग कराई गई। साथ ही बेहतर तालमेल, अनुशासन और एकरूपता के लिए टोलीवार ड्रिल का अभ्यास भी कराया गया।

निरीक्षण के क्रम में परेड में शामिल विभिन्न इकाइयों—यू०पी०-112, परिवहन शाखा, घुड़सवार पुलिस सहित अन्य यूनिट्स—की तैयारियों को बारीकी से जांचा गया। अधिकारियों ने उपस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परेड की गुणवत्ता को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *