सदाव्रत सेवा ” के तहत आनन्द मार्ग प्रचारक संघ ने जरूरतमंदों में बांटा 150 कंबल

 

पुनीत कार्य जरूरतमन्दों को कंबल ओढ़ाते आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सदाव्रती कर्मयोगी
सम्पूर्ण मार्ग एक संपूर्ण जीवन दर्शन है।इसके अनुसार मानव जीवन “आत्म मोक्षार्थ जगत हिताय च”होना चाहिए।आत्म मोक्षार्थ,अष्टांग योग साधनाआधारित आध्यात्मिक जीवन शैली प्रत्येक प्राणी को अपनाना चाहिए।जगत हितार्थ ब्रह्मभाव के साथ समाज के प्रत्येक सदस्य की निःस्वार्थ सेवा होनी चाहिए। समाज में जंतु, वनस्पति और मानव समूह सभी समाज के सम्माननीय सदस्य हैं।अतः हमें सभी की निःस्वार्थ सेवा करनी चाहिए।मानव सेवा ही नारायण सेवा है।इन्हीं तथ्यों व उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के तत्वावधान में संघ के सदस्यों द्वारा” सदाव्रत सेवा ” के अंतर्गत महराजगंज नगर के रैन बसेरा ,बस स्टेशन,टैक्सी स्टैंड, सब्जी मंडी स्थल ,जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित उपनगर शिकारपुर व पुरैना खंडी चौरा में शुक्रवार की देर रात कंपकपाते ठंड में मिले 150 लोगों को कंबल ओढ़ाकर जीवन की रक्षा करने में सहयोग किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ” बाबा नाम केवलम” के मूलमंत्र को आत्मसात कर रहे आचार्य उत्यागानन्द अवधूत व आचार्य रुद्र शिवानंद अवधूत सहित संस्था के कर्मयोगियों पारस ,शंभू, ब्रजेंद्र, जगदीश,विनोद, पूनम,रजनी,राजेंद्र,रमेंद्र, गणेश, हिमांशु आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *