परतावल में सकल हिंदू समाज सम्मेलन के तहत निकली भव्य जन-जागरण बाइक रैली

परतावल। पंचायत इंटर कॉलेज के प्रांगण से आयोजित सकल हिंदू समाज सम्मेलन के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के उपरांत समाज में जन-जागरण एवं एकता का संदेश देने के उद्देश्य से एक वृहद बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं सहित नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रैली की शुरुआत पंचायत इंटर कॉलेज परिसर से हुई। रैली में सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल हुए, जिन्होंने अनुशासित ढंग से नगर और आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए समाज में जागरूकता का संदेश दिया। रैली पंचायत इंटर कॉलेज से निकलकर परतावल चौक, गोरखपुर मार्ग होते हुए पिपरिया गांव पहुंची। इसके बाद पनियरा मार्ग से होते हुए परतावल चौक, महाराजगंज मार्ग, छातीराम नगर तथा परतावल बाजार पोस्ट ऑफिस होते हुए पुनः पंचायत इंटर कॉलेज प्रांगण में समाप्त हुई।
इस अवसर पर पंचायत इंटर कॉलेज के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, प्रधानाचार्य दीनबंधु शुक्ला, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर शर्मा, युवा नेता प्रेम शंकर उर्फ निर्भय सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह, युवा नेता अजय गौतम, विवेक पटेल, सभासद विनय सिंह, रिंकू सिंह, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी जयप्रकाश तिवारी, श्यामदेउरवा थाना सहित चार अन्य थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात रही। पुलिस प्रशासन ने रैली के पूरे मार्ग पर व्यवस्था संभाली, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहा और कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज को एकजुट करना, युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करना तथा सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर प्रतिभागियों और नगरवासियों ने संतोष व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *