पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता की तैयारियाँ तेज, पंचायत इंटर कॉलेज का मैदान अंतिम रूप में

परतावल/महराजगंज।
आगामी 2 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित पंचायत इंटर कॉलेज के खेल मैदान को पूरी तरह प्रतियोगिता योग्य बनाने हेतु आयोजन समिति द्वारा लगातार अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
मैदान को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से सोमवार को बड़े-बड़े घासों की सफाई के लिए मशीन का उपयोग शुरू किया गया। इस अवसर पर पंचायत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने घास काटने वाली मशीन का तिलक कर विधिवत शुभारंभ किया। इससे पूर्व विद्वान सौरव पाठक द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई गई।
पूजा के उपरांत मशीन के माध्यम से मैदान की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया, जिससे मैदान को समतल, सुरक्षित एवं आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए मैदान सहित सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
पीआईसी गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं ग्रामीण स्तर पर भी आयोजन को लेकर विशेष तैयारियाँ जारी हैं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव अजय कुमार सैनी, महामंत्री मिथिलेश मद्धेशिया,
एस.एन. सिंह,उपाध्यक्ष प्रदीप मोदनवाल, धनंजय सिंह, परवेंद्र वर्मा, राममिलन गुप्ता, मीडिया प्रभारी रतन पाण्डेय, दीपू रावत एवं सतीश मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *