शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में शैक्षिक बैठक का आयोजन

 

परतावल/महराजगंज।
महाराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत बसवार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरा चंदौली में मंगलवार को अपराह्न 2:00 बजे महानिदेशक स्कूल शिक्षा के आदेशानुसार शिक्षक संकुल वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण शैक्षिक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में शिक्षक संकुल राजकुमार गुप्ता, अजय त्रिपाठी, सरफीन नजर एवं प्रशंसा सिंह द्वारा सात एजेंडों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इनमें सीखने की विषयवस्तु, हमारे प्रयास, अभिनव गतिविधियाँ, प्रगति का मानवीय मूल्यांकन, टीएलएम निर्माण एवं प्रशिक्षण फीडबैक, टीचर ऐप का अनुभव व उपयोग तथा समेकन एवं धन्यवाद शामिल रहे।
बैठक के दौरान शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, नवाचार एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर न्याय पंचायत बसवार के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं में प्रभाष चंद्र पाठक, नंद गोपाल, रीता, फिरदौस जहां, मेराज अहमद सहित बसवार न्याय पंचायत के कुल 12 विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *