इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस

 

महराजगंज।
इंडिपेंडेंट स्कूल्स अलायन्स के पदाधिकारियों द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिवस ExL Academy परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रहित में दिए गए योगदान को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष दसरथ गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि अटल जी शिक्षा, संस्कृति और भारतीय मूल्यों के प्रबल समर्थक थे। उनके आदर्शों को अपनाकर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नेश चंद्र ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व सरलता, दृढ़ता और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण था। उनका चिंतन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रितेश त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी के विचार ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सुदृढ़ करते हैं और हमें ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में अभिषेक जी भी उपस्थित रहे। सभी उपस्थितजनों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विचारों को आत्मसात कर शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *