मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

 

गोरखपुर। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान–फेज 5 के अंतर्गत गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जनपदों में सराहनीय कार्य करने वाले 06 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। गोरखपुर रेंज के डीआईजी एस. चनप्पा ने इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर डीआईजी एस. चनप्पा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा की भावना, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी है। उन्होंने कहा कि सम्मानित पुलिसकर्मियों द्वारा संवेदनशीलता, तत्परता और समर्पण के साथ किए गए कार्य वास्तव में प्रशंसनीय हैं और यह अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेंगे।
डीआईजी ने कहा कि महिलाओं से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई, पीड़िताओं से मानवीय व्यवहार, जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता तथा मिशन शक्ति के उद्देश्यों को धरातल पर उतारने में इन पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही है। ऐसे प्रयासों से समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होता है।
सम्मान समारोह के दौरान यह भी कहा गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, गांव एवं शहरी क्षेत्रों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी हेल्पलाइन की जानकारी देना बेहद जरूरी है। इस दिशा में पुलिस की सक्रिय भूमिका समाज में सकारात्मक बदलाव ला रही है।
कार्यक्रम के अंत में डीआईजी एस. चनप्पा ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और अपेक्षा जताई कि वे आगे भी इसी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों से भी मिशन शक्ति अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील की, ताकि महिलाएं स्वयं को सुरक्षित, सम्मानित और सशक्त महसूस कर सकें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *