पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी के साथ अभद्रता करने के संबंध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने जिलाधिकारी महराजगंज को दिया ज्ञापन

 

महराजगंज, उत्तर प्रदेश।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 6 आज़ाद नगर में एक मानक विहीन इंटरलाकिंग कार्य जो वार्ड सभासद के दरवाज़े से होता हुआ रामपुर चौबे रोड में मिल रहा है उसकी शिकायत इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता एवं पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से की गई थी लेकिन आख्या लगाने वाले संबंधित जेई ने दूसरे जगह जहाँ नाली निर्माण और इंटरलाकिंग निर्माण कराया गया है उसकी आख्या फोटो अपलोड कर जल्दबाजी में निस्तारित कर दिये।
जिस संबंध मे पुनः इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी ने सही जगह की जाँच करने की शिकायत किया।
शिकायत के एक हफ्ते पश्चात नगर पंचायत के बड़े बाबू निसार खान ने फ़ोन के माध्यम से पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी को उस जगह आने को कहा। जब पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी अपने एक साथी पत्रकार अमित मिश्रा के साथ मौके पर पहुँचे तब तक संबंधित जेई उनपर भड़कने लगे। जब पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी ने उनको मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर लगे गलत आख्या और फोटो को दिखाया तब उन्होंने कहाँ की मै तो सही आख्या दिया था अपलोड करने वाले ने गलत अपलोड कर दिया है। कुछ देर बाद वार्ड सभासद प्रतिनिधि साहेब रॉय आकर पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी से बहुत ही बत्तमीजी से पेश आने लगे। वार्ड सभासद प्रतिनिधि ने पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी से अभद्रता के साथ बत्तमीजी और धमकी भरे लहजे से बात किया।
उक्त संबंध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज के पत्रकारों की टीम ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को एक लिखित ज्ञापन सौपकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर जिला प्रवक्ता करुणाकर राम त्रिपाठी, जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित मिश्रा, तहसील उपाध्यक्ष महेश विश्वकर्मा, तहसील मिडिया प्रभारी राम अशीष विश्वकर्मा सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *