कर्मचारी अपनी पुरानी आदतों में सुधार लाएं और शासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाएं : पूजा सिंह

 

नई ईओ के आने से बदला सा नज़र आया नगर पंचायत कार्यालय

गोरखपुर। शुक्रवार को नगर पंचायत पिपराईच के अधिशासी अधिकारी के पद पर पूजा सिंह परिहार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूजा सिंह ने कुर्सी पर बैठते ही अपने तेवर दिखाये और कार्यालय में तैनात कर्मियों के साथ बैठक कर कहा कि सभी लोग अपनी पुरानी आदतो में सुधार ले आएं और शासन की मंशा के अनुरूप अपने कार्य में जुट जाएं।
आपको बताते चलें कि लगभग 9 वर्ष पूर्व पूजा सिंह परिहार ने नगर पंचायत पिपराइच से अपनी सरकारी सेवा शुरू किया था।उस समय अपनी पहली पोस्टिंग पर पिपराईच की ईओ पूजा सिंह परिहार ने सबसे पहले कार्यालय के अभिलेख भण्डार कक्ष व नगर की सफाई व्यवस्था तथा जल आपूर्ति ब्यवस्था का निरीक्षण किया था और उसके बाद सभी कर्मचारियों की बैठक कार्यालय पर बुलाई तथा कहा कि कार्यालय के कागजात फाइले, सफाई के सामानों के रखने की व्यवस्था में भारी लापरवाही बरती जा रही है जो क्षम्य नही है ।

शुक्रवार को अपने पुराने तेवर में ही नवागत ईओ ने कहा की वह अपना काम पूरी ईमानदारी से करना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने सभी जिम्मेदारों को सुधरने तथा मागे गए अभिलेखों को एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बहरहाल पिपराईच में नई ईओ के आने के बाद से एक तरफ जहां कार्यालय का माहौल बदला सा नज़र आने लगा । पुरानी ईओ की तैनाती की सूचना पर तमाम नगरवासियों में उत्साह नज़र आया तो वहीं नगर पंचायत के कुछ खास कर्मियों के चेहरे का रंग उतर गया हैं जो अभी तक यहां के सर्वेसर्वा हुआ करते थे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *