उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
16/01/2026
काठमाण्डौ,नेपाल – नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने गुरुवार रात 12 बजे से पेट्रोल, डीजल और केरोसिन के दाम में कटौती कर दी है ।
निगम के निदेशक मंडल ने पेट्रोल की कीमत तीन रुपये प्रति लीटर कम करने का निर्णय लिया ।
इसी तरह डीजल और केरोसिन में भी एक-एक रुपये की कटौती की गई है।
निगम द्वारा तय की गई नई मूल्य सूची के अनुसार पेट्रोल प्रति लीटर 156 रुपये और डीजल व केरोसिन प्रति लीटर 136 रुपये तय किया गया है ।
15 जनवरी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त पेट्रोलियम उत्पादों के नए खरीद मूल्य के अनुसार, निगम के निदेशक मंडल के अनुसार नेपाल में मूल्य समायोजित किया गया है।







