सूर्यकुण्ड से हावर्ड बंधा तक टू-लेन सड़क नव निर्माण को लेकर मंडलायुक्त सभागार में बैठक

 

गोरखपुर। सूर्यकुण्ड से डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन होते हुए हावर्ड बंधा तक प्रस्तावित टू-लेन सड़क के नव निर्माण को लेकर मंडलायुक्त सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने की। इस दौरान परियोजना से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा कि यह सड़क परियोजना क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन को सुगम, सुरक्षित और तेज आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और तय समयसीमा के भीतर कार्य को पूरा किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने भूमि अधिग्रहण, प्रशासनिक समन्वय और स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश झा ने निर्माण कार्य के दौरान स्वास्थ्य एवं सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया, वहीं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) विकास यादव ने पर्यावरणीय पहलुओं, वृक्षों की कटाई एवं प्रतिपूरक वृक्षारोपण से संबंधित बिंदुओं पर जानकारी दी।
बैठक में लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मंडलायुक्त ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ शीघ्र आम जनता को मिल सके।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *