परतावल के होनहारों ने गाड़ा झंडा, एक साथ 11 विद्यार्थियों का अर्द्धसैनिक बलों में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

परतावल के होनहारों ने गाड़ा झंडा, एक साथ 11 विद्यार्थियों का अर्द्धसैनिक बलों में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

महराजगंज जनपद के पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज एवं बेसिक इंस्टीट्यूट एंड टेक्निकल लाइब्रेरी परतावल के वर्तमान व पूर्व कुल 11 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने भारतीय अर्द्धसैनिक बलों में चयनित होकर विद्यालय के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इन विद्यार्थियों का चयन सीआरपीएफ, सीआईएसएफ एवं असम राइफल्स जैसे प्रतिष्ठित बलों में हुआ है।

पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व छात्रों अवनीश कुमार सिंह, सनी कनौजिया, दीपक सिंह, करन भारती व राहुल मद्धेशिया का चयन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में हुआ है। वहीं विवेक मिश्रा, कुमारी पिंगला प्रजापति, विपिन यादव व संदीप साहनी का चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तथा अभिनंदन गुप्त का चयन असम राइफल्स में हुआ है।

इसी क्रम में नगर पंचायत परतावल पिपराइच रोड स्थित बेसिक इंस्टीट्यूट एंड टेक्निकल लाइब्रेरी के विद्यार्थियों ने भी शानदार सफलता अर्जित की है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में दोनों शिक्षण संस्थानों में अलग-अलग सम्मान समारोह आयोजित किए गए। पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ल ने चयनित विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय ही नहीं, पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसे वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी ने चयनित छात्रों को मिष्ठान खिलाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। वहीं प्रबंधक जयंती त्रिपाठी ने इसे विद्यालय परिवार की सामूहिक उपलब्धि बताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बेसिक इंस्टीट्यूट एंड टेक्निकल लाइब्रेरी में आयोजित समारोह में प्रोपराइटर अजय कुमार सैनी, डॉ. विनय सिंह यादव व धर्मेंद्र सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को माला पहनाकर व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन से मिली सफलता

चयनित विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय समय के सही उपयोग, निरंतर परिश्रम, परिवार के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। शिक्षकों ने अन्य छात्रों से भी अनुशासन व लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ तैयारी करने का आह्वान किया।इन सफलताओं से न केवल विद्यार्थियों के परिवारों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे परतावल व महराजगंज क्षेत्र में गर्व की अनुभूति है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *