शादी के चंद दिन पहले पिता का साया बेटी के सर से हटा तो, व्यापारी ने हाथ बढ़ाया

शादी के चंद दिन पहले पिता का साया बेटी के सर से हटा तो, व्यापारी ने हाथ बढ़ाया

— किराना व्यवसायी ने पैतीस हजार नगद व किराना सामाग्री देकर दिया मानवता का परिचय —

  • महराजगंज।स्थानीय घुघली के प्रतिष्ठित व्यवसायी गणेश अग्रवाल जो हमेशा गरीबों, असहायों तथा धर्मार्थ कार्यो में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते रहते है। मामला कुछ ऐसा है कि विगत दिन पूर्व संविदा पर कार्य कर रहे निचलौल तहसील में अमीन बालमुकुंद की मौत 22 जनवरी 2025 को एक मार्ग दुर्घटना में हो गई थी। बालमुकुंद मूल रूप से ग्राम सेमरहना तहसील निचलौल का निवासी था। बेटी के शादी के चंद दिन पहले पिता का साया बेटी के ऊपर से उठ जाने के कारण क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी ,बेटी की शादी 18 फरवरी 2025 को होना था। मौत का समाचार क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। मृतक परिवार के ऊपर विप्पति का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार को बात सताने लगा कि अब बिटिया की शादी कैसे होगी । किसी तरह समाचार के माध्यम से घुघली के प्रतिष्ठित व्यवसायी गणेश अग्रवाल तक पहुची जिन्होंने बेटी की माता उषा देवी के पुत्र गोलू के माध्यम से पैतीस हजार नगद व किराना सामग्री देकर मानवता का परिचय दिया जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। गणेश अग्रवाल व उनके बेटे संस्कार अग्रवाल हर सामाजिक कार्यो में भरपूर सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहते है। गणेश अग्रवाल बताते है कि समाज सेवा करने में एक अलग आत्मीय सुख मिलता है, ऐसा प्रतीत होता है कि मानो कोई तीर्थ यात्रा कर लिया हो।
Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *