लगातार तीसरे दिन काशीनाथ सिंह का सेवा अभियान, जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर पेश की मिसाल

लगातार तीसरे दिन काशीनाथ सिंह का सेवा अभियान, जरूरतमंदों में कंबल वितरण कर पेश की मिसाल
परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा अमवा एवं बलुआ में लगातार तीसरे दिन पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह ने समाजसेवा का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने विधवा महिलाओं, साधु-संतों, बुजुर्ग माता-पिता, महिलाओं एवं पुरुषों के बीच कंबल वितरण कर मानवता का संदेश दिया।
इस अवसर पर काशीनाथ सिंह ने कहा कि “जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही मेरा संकल्प है।” उनके इस कार्य से ग्रामीणों में खासा उत्साह और सराहना देखने को मिली।
कार्यक्रम में संजय जयसवाल, लाल जी कनौजिया, सोहन चौधरी, शीत जायसवाल, रमेश जायसवाल, ओसियर यादव, रामकृपाल पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने काशीनाथ सिंह के इस सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार तीसरे दिन किया गया यह कंबल वितरण कार्यक्रम यह साबित करता है कि काशीनाथ सिंह केवल कहने में नहीं, बल्कि कर्म में भी समाजसेवा को प्राथमिकता देते हैं। उनका यह प्रयास निश्चित रूप से अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करेगा।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *