माघ मेले की ऐतिहासिक धरती पर लॉन्च हुआ “द डायरी ऑफ मणिपुर” का ट्रेलर

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शुरू हुई फिल्म,देश के कई राज्यों से मिला अभूतपूर्व सहयोग

 

प्रयागराज/गोरखपुर – 10 फ़रवरी 2026 माघ मेले की पावन और ऐतिहासिक धरती पर कुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की डेब्यू फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर”का ट्रेलर भव्य आयोजन के साथ लॉन्च किया गया। संगम लोवर मार्ग स्थित श्री देवरहा बाबा मंच न्यास में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम ने आस्था, सिनेमा और संवेदनशील विषय को एक मंच पर ला दिया।
इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा, अभिनेता अमित राव, प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी, अभिनेता दिनेश त्रिवेदी,फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा सहित पूरी टीम उपस्थित रहे। माघ मेले जैसे वैश्विक आयोजन के बीच फिल्म के ट्रेलर लॉन्च ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
फिल्म की परिकल्पना और शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से हुई। माघ मेले के सफल और वैश्विक आयोजन ने इस ट्रेलर लॉन्च को एक विशेष पहचान दी और फिल्म के संदेश को व्यापक मंच प्रदान किया।
फिल्म की शूटिंग के दौरान मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह का सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। एक अत्यंत संवेदनशील विषय पर आधारित इस फिल्म के मणिपुर शेड्यूल के दौरान राज्य सरकार ने पूरी टीम को हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जिससे फिल्मांकन सुचारू रूप से पूरा हो सका।
वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी फिल्म के उत्तराखंड शेड्यूल को विपरीत मौसम परिस्थितियों में भी अनुकूल बनाते हुए पूरा सहयोग दिया। इतना ही नहीं,उन्होंने स्वयं फिल्म का पहला पोस्टर लॉन्च कर पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर अभिनेत्री मोनालिसा ने कहा,“माँ गंगा के आशीर्वाद से पिछले वर्ष इसी माघ मेले से मेरी ज़िन्दगी बदल गई और अब फ़िल्म पूरी होने के बाद फ़िल्म का ट्रेलर यहाँ लांच होना बहुत ही भावात्मक और गौरव के क्षण है निर्देशक सनोज मिश्रा जी ने कहा मुझे गर्व है कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा हूं जो सच और संवेदना को सामने लाती है।”
प्रयागराज के अभिनेता अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि “अपने शहर प्रयागराज में,माघ मेले के दौरान इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होना मेरे लिए बेहद खास है। यह फिल्म एक सच्ची और जरूरी कहानी कहती है,और इसका हिस्सा बनना गर्व की बात है।”
अभिनेता अमित राव ने कहा,“द डायरी ऑफ मणिपुर”सिर्फ एक फिल्म नहीं,बल्कि एक अनुभव है। जिस संवेदनशीलता और सच्चाई के साथ इसे बनाया गया है, वह दर्शकों को जरूर छुएगी।”
अभिनेता दिनेश त्रिपाठी ने कहा, “देश के अलग-अलग राज्यों से मिले सहयोग ने इस फिल्म को और मजबूत बनाया है। यह फिल्म समाज से जुड़ा एक जरूरी सवाल उठाती है।”
फिल्म “द डायरी ऑफ मणिपुर” अपने संवेदनशील विषय, मजबूत अभिनय और यथार्थपरक प्रस्तुति के चलते पहले ही चर्चा में है। माघ मेले में हुए इस भव्य ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्म ने दर्शकों और मीडिया के बीच एक मजबूत उत्सुकता जगा दी है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *