रूस से एमबीबीएस कर एफएमजीई उत्तीर्ण, डॉ. तालिब जमाल बने चिकित्स
ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना ही मेरा लक्ष्य: डॉ. तालिब
गोला बाजार, गोरखपुर।
उपनगर गोला के वार्ड नंबर आठ निवासी एवं शेरू फैंसी ड्रेसेज के प्रोपराइटर, प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी मुहम्मद जमाल उर्फ शेरू के पुत्र डॉ. तालिब जमाल ने Foreign Medical Graduate Examination (एफएमजीई) परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। उन्होंने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
डॉ. तालिब जमाल शुरू से ही मेधावी और अनुशासित छात्र रहे हैं। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा रामरती देवी स्कूल, भर्रोह से प्राप्त की। हाईस्कूल की पढ़ाई दिल्ली से तथा इंटरमीडिएट की शिक्षा बड़हलगंज स्थित सेंट जोसेफ स्कूल से ग्रहण की। उनकी माता गृहिणी हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है। एफएमजीई जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गोला क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
डॉ. तालिब जमाल ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज की सेवा करना है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है, जिसके कारण लोगों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पाता। उनकी इच्छा है कि वे ग्रामीण क्षेत्र में रहकर जरूरतमंदों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्तर पर जागरूकता और समय पर उपचार से कई गंभीर बीमारियों को रोका जा सकता है।
उनके पिता मुहम्मद जमाल ने बताया कि तालिब बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे हैं। उन्होंने हमेशा लक्ष्य तय कर मेहनत की, जिसका परिणाम आज सबके सामने है। डिग्री प्राप्ति की सूचना मिलते ही रिश्तेदारों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाइयां दीं।
डॉ. तालिब की इस उपलब्धि पर दादा हाजी मुहम्मद यूनुस अंसारी, डॉ. कमाल अहमद, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. अनूप तिवारी, डॉ. महमूद अंसारी, पूर्व चेयरमैन गिरधारीलाल स्वर्णकार, शत्रुघ्न कसौधन, डॉ. सौकत अली, डॉ. सराफत अली, डॉ. रवि वर्मा, राकेश कुमार यादव, डॉ. हसनैन, मु. इलियास, मु. अय्यूब, फिरोज अहमद, डॉ. राजेश जायसवाल, उदय शंकर गुप्ता, विरेन्द्र मालाकार, सीता शरण दास महाराज, नसीमुद्दीन अंसारी आदि ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।







