गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर:- मुख्यमंत्री

 

*पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम:- सीएम योगी*

*जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश*

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी मामले में जांच के दौरान यदि गलत रिपोर्ट लगाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। हर मामले की निष्पक्ष जांच करके ही उसका निस्तारण होना चाहिए। किसी भी प्रकरण में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य होगी।
सीएम योगी ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए ये निर्देश प्रशासन व पुलिस के अफसरों को दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण कराएंगे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *