दविश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस टीम डिवाइडर से टकराई स्कार्पियो दरोगा की हुई मौत 5 घायल

 

 

गोरखपुर/महराजगंज। जालसाजी के एक मामले में दबिश देकर लौट रही पुलिस टीम की स्कॉर्पियो महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके में हादसे का शिकार हो गई। तड़के करीब पांच बजे हुए इस दुर्घटना में वाहन अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर पर चढ़ा और फिर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ।

बताया जा रहा है कि रामगढ़ताल थाना की टीम जालसाजी प्रकरण में दबिश देने गई थी। टीम में एसएसआई रमेश चंद्र कुशवाहा, दरोगा संतोष कुमार, महिला दरोगा गीता, चालक समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।

 

 

 

 

 

 

गंभीर रूप से घायल दरोगा संतोष कुमार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एसएसआई और महिला दरोगा की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जबकि चालक खतरे से बाहर है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह के अनुसार टीम जालसाजी मामले में कार्रवाई कर लौट रही थी, तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना हो गई।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *