दुर्घटना में हुए घायल सतीश मद्धेशिया से मिले प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया हाल ही में हुई सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। परिजनों के अनुसार उनकी स्थिति अब स्थिर है और डॉक्टर लगातार स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में चिंता की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर हालचाल जानने के लिए तांता लगा रहा। इसी क्रम में आज प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी उनके निवास पहुंचे और कुशलक्षेम पूछते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली तथा परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर हिन्दू युवा बाहिनी नेता / पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवम पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह भी मौजूद लोकप्रिय / जनप्रिय पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, तेजतर्रार सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, जिला पंचायत अध्यक्ष वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य जन उपस्थित रहे।

मौजूद नेताओं ने कहा कि सतीश मद्धेशिया क्षेत्र में जनहित के कार्यों के लिए सदैव सक्रिय रहते हैं और आम जनता से उनका गहरा जुड़ाव है। सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में जुटने की कामना की।

परिवारजनों ने बताया कि चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार उनका इलाज जारी है और स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। क्षेत्रवासियों द्वारा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *