पत्रकार अग्निवेश सिंह की मौत पर जिला अस्पताल में उमड़ा जनसैलाब, कार्रवाई की मांग तेज

पत्रकार अग्निवेश सिंह की मौत पर जिला अस्पताल में उमड़ा जनसैलाब, कार्रवाई की मांग ते

गोरखपुर। बांसगांव क्षेत्र में नाली विवाद के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य पत्रकार अग्निवेश सिंह की मौत के बाद जिला अस्पताल परिसर में शोक और आक्रोश का माहौल देखने को मिला। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पत्रकार जिला अस्पताल पहुंच गए और पूरे मामले की विधिक प्रक्रिया की निगरानी स्वयं की।

गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनेश, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री महेंद्र गौड़, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, सदस्य डॉ. मनोज मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी सहित मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय, पूर्व अध्यक्ष रितेश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार टी.पी. शाही, रामचंद्र शाही, राजू सैनी, राजेश कुमार, शिवहर्ष द्विवेदी, प्रिंस पांडेय, वेद पाठक, निखलेश प्रताप समेत तमाम पत्रकार मौके पर मौजूद रहे।

पत्रकारों की उपस्थिति में मृतक अग्निवेश सिंह के शव का पंचनामा कराया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से वार्ता कर मेडिकल टीम गठित करने की मांग की, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मेडिकल टीम का गठन किया गया।

इस दौरान जिला अस्पताल परिसर में भारी संख्या में पत्रकारों का जमावड़ा लगा रहा। सभी ने एक स्वर में घटना की निष्पक्ष जांच, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई न करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

पत्रकारों का कहना था कि यदि समय रहते प्रशासन द्वारा शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई की गई होती, तो आज एक सक्रिय पत्रकार को अपनी जान नहीं गंवानी पड़ती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दुखद घटना से पूरे पत्रकार जगत में शोक व्याप्त है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 6 चालान कर वसूला 20 हजार जुर्माना

    परतावल/महराजगंज। महराजगंज जनपद में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर आईटीएम चौकी के पास…

    Please Share this News

    पुलिस अधीक्षक महराजगंज लकड़ी का स्ट्रक्चर गिरने से हुए घायलः सिर में चोट आने से लगे 8 टांके, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हादसा

      महराजगंज में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान एक लकड़ी के स्ट्रक्चर के गिरने से घायल हो गए। घटना बुधवार को हुई, जब लकड़ी स्ट्रक्चर उनके सिर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *