देर रात CHC परतावल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे CMO

 

महराजगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. नवनाथ प्रसाद ने गुरुवार देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) परतावल का औचक निरीक्षण किया। रात करीब 9 बजे अस्पताल पहुँचने पर स्टाफ ड्यूटी पर मुस्तैद मिला, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड पहुँचे, जहाँ रोस्टर के अनुसार दो डॉक्टर अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले। उन्होंने मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली तथा निर्देश दिया कि आपातकालीन मरीजों को बिना किसी देरी के तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाए।
इसके बाद उन्होंने लेबर रूम का निरीक्षण किया। स्टाफ ने बताया कि शाम के समय अस्पताल में दो सफल प्रसव हुए हैं और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डॉ. प्रसाद ने प्रसव कक्ष की साफ-सफाई और स्टाफ की उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि रात में भी कर्मियों का सक्रिय रहना सराहनीय है।
सीएमओ ने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ मधुर व्यवहार रखें। उन्होंने कहा कि शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुँचना सुनिश्चित किया जाए।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *